Advertisement

किचन वास्तु टिप्स, जानें किचन में कौनसी गलतियां करने से बचना चाहिए

घर की रसोई को वास्तु शास्त्र में एक अहम हिस्सा माना गया है। किचन सिर्फ खाना बनाने के लिए ही काम नहीं आता है बल्कि यहां से घर में ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा परिवार के सभी सदस्यों को प्रभावित करती है। किचन से निकलने वाली ऊर्जा स्वास्थ्य और धन के साथ साथ करियर को भी प्रभावित करती है। कई बार घर की ऊर्जा के कारण करियर में ग्रोथ रुक जाती है। आइए जानते हैं  कि किचन में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। ताकि आपके काम में बाधाएं न आएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

किचन में आग और पानी एक साथ नहीं होने चाहिए

रसोई में पानी और चूल्हा को एक साथ बिल्कुल आमने सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा होना पर यह बड़ा वास्तु दोष बन जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिंक और चूल्हे के बीत कम से कम 2 से 3 फीट होना चाहिए। अगर सिंक और चूल्हा एक साथ होते हैं तो परिवार में मनमुटाव और मानसिक तनाव बना रहता है। अगर दोनों पास है तो उनके बीच में कोई लकड़ी या ग्रेनाइट का डिवाइडर लगा दें।

Advertisement

किचन में कोई आईना न लगाएं

अक्सर घरों में किचन को सुंदर बनाने के लिए शीशा लगा देते हैं लेकिन, किचन में आईना लगा देते हैं। किचन में सजावट के लिए आईना लगाना वास्तु के अनुसार, वर्जित माना गया है। आईना अग्नि की ऊर्जा को रिफ्लेक्ट कर देता है और जीवन में अस्थिरता पैदा होती है। परिवार के लोगों में बेवजह विवाद पैदा होता है।

Advertisement

टूटे हुए बर्तन न रखें

किचन में भूलकर भी चटके हुए या टूटी कटोरी और प्लेट आदि नहीं रखने चाहिए। अगर आप किचन में ऐसा बर्तन रखते हैं तो दरिद्रता को आमंत्रित करते हैं। घर परिवार में सुख समृद्धि बनाकर रखने के लिए ऐसा बर्तनों को किचन से तुरंत ही बाहर निकाल दें।

रात में जूठे बर्तन न रखें
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोई में गंदगी रहने से राहु का वास बढ़ता है। राहु के कारण परिवार में अस्थिरता आती है। ऐसे में किचन में रात के समय जूठे बर्तन न छोड़े। वरना आर्थिक तंगी और भारीपन महसूस होगा। रात के समय किचन को अच्छे से साफ करके ही सोएं।

सही दिशा में रखें चूल्हा
रसोई में गैस चूल्हा को सही दिशा में यानी उत्तर पश्चिम में ही रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह अग्नि तत्व को कमजोर कर देता है। जिस वजह से अनावश्यक खर्च और करियर में बार बार रुकावट का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Write a review