Advertisement

घर से निकलते समय दिख जाएं ये चीजें, तो समझो होने वाला है शुभ लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर से बाहर निकलते समय कुछ चीजों का दिखना शुभ और कार्य सिद्धि का संकेत माना जाता है। यात्रा पर जाते समय कुंवारी कन्या, गर्भवती स्त्री, गाय और शंख का दिखना बेहद ही उत्तम माना जाता है। वहीं, कुछ चीजों के दिखने को अशुभ संकेत भी माना जाता है।

 

Advertisement

घर से निकलते समय दही-चीनी खाने की पुरानी परंपरा है। हिंदू धर्म में इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जिस कार्य के लिए निकल रहे हैं वह कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर से निकलते समय कुछ चीजों का दिखना शकुन-अपशकुन के संकेत के तौर पर देखा जाता है। आप जिस कार्य के सिलसिले में घर से निकल रहे हैं वह कार्य सिद्धि होगी अथवा नहीं, इसके संकेत पहले ही मिलने लगते हैं। अगर घर से निकलते समय आपको कुंवारी कन्या, गर्भवती स्त्री, गाय और शंख आदि दिखाई दें तो इसे बेहद ही उत्तम माना जाता है। आपने भी जरूर कई बार इन संकेतों को जरूर महसूस किया होगा, लेकिन इसपर कभी अधिक ध्यान नहीं दिया। तो चलिए पं. राकेश झा से जानते हैं घर से निकलते समय किन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है।

घर से निकलते समय अगर सारस आपको पेड़ की डाली पर बैठा दिखाई दे तो इसे अति शुभ माना जाता है। अगर सारस बोलता हुआ नजर आए तो इसे मनोकामनाओं के पूरा होने की संभावना अधिक रहती है।

Advertisement

सूखे पेड़ पर आपको बाईं तरफ तोता बोलता दिखाई दे तो इसे महा लाभ का संकेत माना जाता है। अगर घर से निकलते समय सामने नीलगाय, मोर या नेवला दिखाई दे तो इसका मतलब आपको उत्तम फल की प्राप्ति होने वाली है।

दाईं तरफ बोलता हुआ गधा दिखे तो मनोवांछित कार्य के सिद्ध होने का संकेत होता है। वहीं, घर वापस आते समय बाईं तरफ गधा मिले तो रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है।

Advertisement

 घर से निकलते समय मोर का बोलना भी शुभ माना जाता है। अगर मोर एक बार बोले तो लाभ, दो बार बोले तो स्त्री लाभ, तीन बार बोले तो धन लाभ, चार बार बोले तो संपूर्ण लाभ और अगर पांच बार बोले तो व्यक्ति का कल्याण होता है।

यात्रा के समय चिडिय़ों का झुंड एक जगह बैठा दिखाई दे तो इसे बड़े लाभ का संकेत माना जाता है। मुर्गा दाईं तरफ बोलता नजर आए तो सुख मिलने का संकेत होता है।

कबूतर का बाईं तरफ दिखना लाभकारी होता है। वहीं, अगर नीलकंठ पक्षी सामने दिख जाए वो भी बाई ओर तो कार्य सिद्ध होता है। घोड़े का सामने से दिखना लाभकारी माना जाता है।

वहीं, गाय बछड़े को दूध पिलाती मिले तो लाभ मिलने का संकेत माना जाता है। कुत्ता बाईं ओर बगल चाटता दिखे तो इसे यात्रा के सफल और लाभदायक होने का संकेत माना जाता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें