कृषि मंडी में हड़ताल जारी, नहीं हो रही किसानों से उपज की खरीदी

कृषि मंडी में हड़ताल जारी, नहीं हो रही किसानों से उपज की खरीदी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंडी व्यापारियों का धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:कृषि उपज मंडी व्यापारियों की बेमियादी हड़ताल जारी है। बुधवार से धरना-प्रदर्शन सहित सभी दलों के अध्यक्ष को मंडी व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया जाएगा। मंड़ी व्यापारियों ने किसान नेता के साथ ही विभिन्न संगठन से हड़ताल में समर्थन देकर मांगें पूरा करवाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

कृषि उपज मंडी में लीज नवीनीकरण,मंडी शुल्क कम करने,निराश्रित समाप्त करने जैसे मुद्दो को लेकर कृषि मंड़ी के व्यापारी हड़ताल पर है। इनका कहना है कि जब तक सरकार समस्याओं का निदान नही करती हड़ताल जारी रहेगी। अनाज-तिलहन व्यवसायी संघ के सचिव अनिल गर्ग राम जी वाला ने बताया कि मांगों के संबंध में लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुखमंत्री कमल नाथ से भी चर्चा की है। व्यापारियों ने भाजपा अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला व कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल को भी ज्ञापन देकर कर अपनी बात सरकार तक भेजने की गुहार की है।

लीज रेंट मामला कैबिनेट में पास हो तो हल निकलेगा

बताया जाता है कि उज्जैन के प्रमुख भाजपा नेता ने सोमवार को मुख्यमंत्री से हेलीपेड पर व्यापारी हड़ताल की चर्चा की थी। सीएम को अवगत करया गया कि समस्या 3 साल से चल रही है। किसानों को अपनी उपज बेचना है। किसान हित में मंडी का चालू होना जरूरी है। लीज रेंट वाला मामला कैबिनेट में पास होना है। अगर यह कैबिनेट में पास हो तो समस्या हल होगी।

Related Articles

close