Advertisement

केरल पहुंचा मानसून,27 जून तक दिल्ली आने की संभावना

देश के 7 राज्यों में गुरुवार (30 मई) को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है।

Advertisement

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है। केरल में मानसून पहुंच चुका है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में मानसून 27 जून तक आएगा।

इस बार मानसून पूर्वानुमान के एक दिन पहले आया है। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।

Advertisement

इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिनों की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। ​आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के अधिकांश हिस्से को कवर कर लेता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें