Popup Image
Advertisement

कॉलेज स्टूडेंट्स को बना रहे है ड्रग्स पेडलर

लग्जरी कार से पंजाब भेजी जा रही थी अफीम और डोडाचूरा

Advertisement

मंदसौर से माल लोड कर खाचरौद स्टेशन से ट्रेन पकडऩे की थी तैयारी, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा; तीनों आरोपी 13 जून तक रिमांड पर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन/खाचरौद। क्षेत्र के शातिर ड्रग्स कारोबारी अब मोटी कमाई का लालच देकर कॉलेज स्टूडेंट्स को ड्रग पेडलर (कूरियर) बना रहे हैं। खाचरौद पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो कॉलेज स्टूडेंट्स (एक युवती सहित) को उनके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये लोग मंदसौर से अफीम और डोडाचूरा की बड़ी खेप लेकर वाया खाचरौद होते हुए ट्रेन से पंजाब तस्करी करने की फिराक में थे। लेकिन ट्रेन पकडऩे से पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लग्जरी कार और मादक पदार्थ सहित कुल 14 लाख रुपये से अधिक का मश्रुका जप्त किया है।

Advertisement

पुलिस को देख रैकीबाज भागा, पीछे आ रही वोक्स वैगन कार फंसी
खाचरौद थाना प्रभारी (टीआई) धनसिंह नलवाया ने बताया कि रविवार की रात सब-इंस्पेक्टर ईश्वर जोशी अपनी टीम के साथ नागदा-जावरा रोड पर फर्नाखेड़ी फंटा के पास गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम फर्नाजी की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया, जो सड़क पर पुलिस का वाहन देखकर घबरा गया और मौके से यू-टर्न लेकर भाग निकला। बाइक सवार के भागने से पुलिस का शक गहरा गया। तभी उसके पीछे आ रही एक वोक्सवैगन कार (एमपी 09 सीवी 8313) के चालक ने भी पुलिस को देखकर गाड़ी मोडऩे की कोशिश की। मुस्तैद पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और कार को रोक लिया।

डिक्की खोलते ही उड़े होश, 4 बेग मेें रखे थे ड्रग्स
पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें दो युवक और एक युवती सवार थे। देर रात सफर का कारण पूछने पर तीनों पुलिस को गुमराह करने लगे।पूछताछ में युवती ने खुद को नाबालिग बताया, हालांकि बाद में वह बालिग निकली। युवकों की पहचान बबलू पिता गोपाल सोनी (35) निवासी ग्राम खजुरिया सारंग, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर और कृष्णपाल पिता अशोक गौड़ (23) निवासी ग्राम हतुनिया, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने और कार की डिक्की खुलवाने पर उसमें पीठ पर टांगने वाले चार बड़े बैग मिले। इन बैगों को खोलने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

Advertisement

फरार साथी की तलाश आरोपी 13 तक रिमांड
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जो बाइक सवार पुलिस को देखकर भागा था, उसका नाम प्रदीप पिता रामेश्वर पांचाल (निवासी बड़ावदा) है। प्रदीप कार के आगे-आगे बाइक से चलकर पुलिस चैकिंग की रेकी कर रहा था और उन्हें रास्ता क्लियर होने का सिग्नल दे रहा था। सोमवार दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से तीनों आरोपियों को 13 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है, पुलिस ने इनके पास से 53 किलोग्राम डोडाचूरा (04 बैग में भरा हुआ), अफीम 608 ग्राम, वोल्सवैगन कार, 2 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 1,320 रुपए यानी कुल 14 लाख 1 हजार 320 रुपए का माल जब्त किया है।

दो आरोपी स्टूडेंट्स हैं, पंजाब की ट्रेन पकडऩे वाले थे
खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा बिछौटे ने बताया कि आरोपियों में दो स्टूडेंट्स हैं। प्रांरभिक जांच में जानकारी यह मिली कि ये लोग ट्रेन से पंजाब जाना चाहते थे, इसके पहले ही पकड़े गए। अब रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि ड्रग्स की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। साथ ही इनके साथियों का आपराधिक रिकार्ड भी तलाशा जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें