Advertisement

कोचिंग के बाहर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला युवक राजस्थान भागा

फ्रीगंज में महिला ने मनचले की धुनाई की, वीडियो वायरल

Advertisement

उज्जैन।फ्रीगंज क्षेत्र में दो दिन पहले छात्रा व महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई जिसमें छात्रा ने माधव नगर थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया वहीं महिला द्वारा मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ लेकिन महिला रिपोर्ट लिखाने थाने नहीं पहुंची।

टीआई मनीष लोधा ने बताया कि हिरदाराम सिटी देवासरोड़ पर रहने वाली छात्रा शनिवार को कोचिंग आई थी। यहां पर देव कपूर पिता विकास कपूर निवासी सेठी नगर द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई।

Advertisement

छात्रा की रिपोर्ट पर देव कपूर के खिलाफ धारा 354, 354 घ, 323, 506 में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। युवक के राजस्थान भागने की खबर मिली है।

ऐसे ही फ्रीगंज के दुर्गा प्लाजा क्षेत्र में एक महिला द्वारा मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

टीआई लोधा ने बताया कि महिला गारमेंट्स दुकान पर खरीददारी करने पहुंची थी। दुकान के बाहर खड़े युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट हुई थी लेकिन महिला रिपोर्ट लिखाने थाने नहीं पहुंची।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें