Advertisement

खजराना गणेश को इस बार 1.27 करोड़ का चढ़ावा

विश्व प्रसिद्घ खजराना गणेश मंदिर की इस बार हुई काउटिंग में 1.27 करोड़ रु. की दान राशि प्राप्त हुई है। खास बात यह कि इसमें कई चिट्ठियों में भक्तों ने गणेशजी से मनुहार की है कि हे बप्पा मेरे माता-पिता को हमेशा सुखी रखना। इसके अलावा पांच डॉलर, विदेशी सिक्के, सोने की लौंग आदि भी भक्तों ने गणेशजी को अर्पित किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इस बार गणेश चतुर्थी के बाद 28 सितम्बर से मंदिर की दानपेटियां खोलने के साथ काउंटिंग शुरू की गई। दरअसल बैंकों ने 2 हजार के नोट 30 सितम्बर तक स्वीकार करने की तारीख नियत की थी जिसके मद्देनजर 28 सितम्बर को काउंटिंग शुरू की। इस बार सभी 36 दानपेटियां खोली गई जिसमें इसमें 2 हजार रु. के 79 नोट निकले जो भक्तों ने श्री गणेश को अर्पित किए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें