Advertisement

खुले में कचरा फेंकने वाले डी-मार्ट पर नगर निगम ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खुले में कचरा फेंककर शहर की सूरत बिगाडऩे वालों के खिलाफ अब सबूत के साथ ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शॉपिंग मॉल डी-मार्ट पर 10 हजार रुपये का स्पॉट फाइन (जुर्माना) लगाया है।

Advertisement

गुरुवार सुबह जोन 6 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक और दरोगा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का रूटीन निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड के परिसर में कचरे का एक बड़ा ढेर दिखाई दिया। जब स्वच्छता टीम ने कचरे के ढेर की बारीकी से जांच की, तो उसमें से ऐसे सुराग मिले जो सीधे डी-मार्ट की तरफ इशारा कर रहे थे। कचरे में डी-मार्ट के ब्रांड वाले तेल के पाउच, मॉल की रेट लिस्ट के कागज, डिस्पोजल ग्लास और अन्य सामग्री पाई गई।

वीडियो साक्ष्य देखकर मैनेजर के उड़े होश

Advertisement

जब नगर निगम का अमला चालान लेकर सीधे डी-मार्ट पहुंचा, तो शुरुआत में मॉल के मैनेजर ने साफ पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह कचरा हमारा नहीं है। लेकिन नगर निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ गई थी। स्वच्छता निरीक्षक और दरोगा ने जब मैनेजर के सामने साक्ष्य के रूप में मौके का वीडियो दिखाया, जिसमें डी-मार्ट की सामग्रियां साफ दिखाई दे रही थीं तो मैनेजर निरुत्तर हो गए। वीडियो देखने के बाद मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार की, तुरंत जुर्माने की राशि भरी और लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी और शहर की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें