Popup Image
Advertisement

गंभीर डेम का एक गेट खोला, शिप्रा का जल स्तर भी बढ़ रहा, कई जगह पर जलजमाव…

श्रावण के बाद अब भादौ मास में भी झड़ी,

अब तक 26 इंच से अधिक वर्षा

गंभीर डेम का एक गेट खोला,

शिप्रा का जल स्तर भी बढ़ रहा, कई जगह पर जलजमाव…

गेट नंबर 3 आधा मीटर तक खोला

उज्जैन।श्रावण मास के आखिरी दिनों में जोरदार बारिश से नदी-नाले उफन पड़े और पानी से लबालब होने के बाद गंभीर डेम के गेट भी खोलना पड़े। इधर भादौ की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। सोमवार सुबह से ही बारिश का क्रम शुरू हुआ जो मंगलवार की दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान दो इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने भी इंदौर-उज्जैन संभाग में भारी वर्षा की संभावना जताई है।

Advertisement

जीवाजी वेधशाला के अनुसार रातभर में ३७.५ मिमी (डेढ़ इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई। अब तक शहर में ६५२ मिमी (२६ इंच से अधिक) वर्षा हो चुकी है। बारिश से तापमान में भी कमी आई है। सोमवार दिन में अधिकतम तापमान २६.० और न्यूनतम तापमान २३.० डिग्री दर्ज किया गया।

कल दोपहर से हो रही बारिश के कारण शहर में कई जगह पर जलजमाव हो गया। वहीं शिप्रा का जल स्तर बढ़ा है और छोटे पुल पर से बह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण बारिश हो रही हैं।

Advertisement

गंभीर डेम के कैचमेंट एरिया और इंदौर स्थित यशवंत सागर के गेट खोलने से डेम में लगातार पानी की बढ़ रहा है। सोमवार से हो रही बारिश से डेम में पानी की आवक तेज हो गई है। आज सुबह ६ बजे डेम का गेट नंबर ३ आधा मीटर खोला गया। इससे पूर्व भी पिछले सप्ताह जोरदार बारिश होने पर डेम के तीन गेट खोलना पड़े थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें