गणपति की शीघ्र कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

By AV NEWS

भगवान गणेश की आराधना से हम सभी संकटो से मुक्ति पा सकते है। गणपति की शीघ्र कृपा पाने के लिए आप गणेश जी के चमत्कारिक मंत्रों जप कर सकते है। बेरोजगारी की समस्या हो या कर्ज का बढ़ता बोझ, भगवान गणेश आपकी सभी मुश्किलें दूर कर देते हैं। अगर शादी-विवाह में किसी प्रकार की अड़चन आ रही है तो भी श्री गणेश की पूजा से आप अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।

भगवान श्री गणेश प्रथम पूजनीय देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य या पूजा पाठ में गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है। गणपति को विघ्न हर्ता कहा जाता है क्योकि यह हर तरह की परेशानियों और विघ्नों को दूर करने वाले है। इनकी पूजा से विद्या, बुद्धि, आरोग्य, और सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के कुछ विशेष मंत्रों के जप से आप जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। जानते हैं कौन से है वह मंत्र…।

गं गणपतये नम:
यह मंत्र आपको जीवन में आने वाली सभी विपत्तियों को सामना करने को साहस प्रदान करेगा। इस मंत्र का 108 बार जप करने से आपको किसी भी परीक्षा में सफलता मिलती है। बुद्धि तेज होती है। इस मन्त्र का जप करने के बाद गणपति को खीलों का भोग लगाएं साथ ही लड्डू का भोग लगाना ना भूलें।

गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:
यह मंत्र गणेश जी का अत्यंत हितकारी मंत्र है। इस मंत्र के द्वारा आप सुख समृद्धि का आशीर्वाद गणपति से प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र के द्वारा आप आत्मबल भी बढ़ा सकते हैं।

गं नम:
अगर आप नौकरी और व्यवसाय की परेशानी से जूझ रहें हैं तो इस मंत्र के जप से आप अपनी इन समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र से बेरोजगारी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो यह मंत्र आपके लिये कारगर हो सकता है। यह लक्ष्मी जी की कृपा भी प्रदान करेगा।

ओम श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा
यदि आपके विवाह में किसी तरह की अड़चन आ रही है तो आप इस मंत्र द्वारा मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त का सकते है। अगर आप कर्ज से मुक्ति चाहते है तो भी यह मन्त्र आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। गणेश जी के 11 मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र से अगर आप गणेश जी की पूजा करेंगे तो आपको मनचाहा वर मिलेगा।

गी: गूं गणपतये नम: स्वाहा
इस मंत्र की सहायता से आप श्री गणेश की कृपा शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। शांत मन से इस मंत्र का जाप करें आपको हर तरह के संकटो से मुक्ति मिलेगी और आप सभी सुखों को प्राप्त करेंगे। इस मंत्र से घर में आ रही निगेटिव एनर्जी भी दूर होगी साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी।

गं गणपतये नम:
यह गणेश जी का बीज मन्त्र है। इस मन्त्र का जाप सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। आर्थिक प्रगति व समृद्धि के लिए भी यह मंत्र लाभदायक है।

गी: गूं गणपतये नम: स्वाहा
इस मंत्र की सहायता से आप श्री गणेश की कृपा शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। शांत मन से इस मंत्र का जप करें आपको हर तरह के संकटो से मुक्ति मिलेगी और आप सभी सुखों को प्राप्त करेंगे। इस मंत्र से घर में आ रही निगेटिव एनर्जी भी दूर होगी साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी।

गं गणपतये नम:
यह गणेश जी का बीज मन्त्र है। मंत्र का जप सभी मनोकामनाओं को पूरा करता है। आर्थिक प्रगति व समृद्धि के लिए भी यह मंत्र लाभदायक है।

Share This Article