Popup Image
Advertisement

गर्मियों में त्वचा हो गई है बेजान? स्किन फ्लडिंग तकनीक से पाएं अंदर तक नमी और दमकता चेहरा

चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए AC की ठंडी हवा तो राहत देती है लेकिन यही हवा हमारी त्वचा का सारा मॉइस्चर सोख लेती है। यही वजह है कि गर्मियों में अक्सर चेहरा चिपचिपा होने के बावजूद अंदर से रूखा, बेजान और डल नजर आने लगता है। अगर आप भी महंगे फेशियल और सीरम लगाकर थक चुके हैं लेकिन चेहरे का ग्लो गायब ही है तो सोशल मीडिया पर आजकल एक नया ब्यूटी ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। इसे स्किन फ्लडिंग कहते हैं।

Advertisement

आखिर क्या है स्किन फ्लडिंग तकनीक?

सीधे शब्दों में कहें तो स्किन फ्लडिंग का मतलब है त्वचा को हाइड्रेशन की बाढ़ दे देना। इस तकनीक में त्वचा की अलग-अलग परतों तक नमी पहुंचाने के लिए एक खास क्रम में हल्के और हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स को एक के ऊपर एक लगाया जाता है। इसका मूल मंत्र है गीली त्वचा पर सही प्रोडक्ट्स लगाना। जब स्किन हल्की गीली होती है तो वह नमी को आम दिनों के मुकाबले ज्यादा तेजी से और गहराई से सोखती है। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से हयालूरोनिक एसिड और थर्मल वॉटर मिस्ट का इस्तेमाल होता है जो त्वचा में पानी को लॉक कर देते हैं।

समर स्किन फ्लडिंग करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

घर पर स्किन फ्लडिंग करना बेहद आसान है बस चार स्टेप्स को सही क्रम में फॉलो करना है।

Advertisement

पहले स्टेप में अपने चेहरे को किसी सल्फेट-फ्री माइल्ड क्लींजर से धोएं। ध्यान रखें कि चेहरा धोने के बाद इसे तौलिये से पूरी तरह न सुखाएं बल्कि त्वचा को थोड़ा गीला यानी डैम्प ही रहने दें।

दूसरे स्टेप में डैम्प चेहरे पर एक अच्छे हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट या गुलाब जल का स्प्रे करें। यह त्वचा को अगले स्टेप के लिए तैयार करता है।

Advertisement

तीसरे स्टेप में मिस्ट के सूखने से पहले ही चेहरे पर हयालूरोनिक एसिड सीरम की 3 से 4 बूंदें लगाएं और हल्के हाथों से थपथपाएं। हयालूरोनिक एसिड अपने वजन से 1000 गुना ज्यादा पानी सोख सकता है इसलिए गीले चेहरे पर लगते ही यह नमी को स्किन के अंदर खींच लेता है।

चौथे और आखिरी स्टेप में इस सारी नमी को लॉक करने के लिए एक जेल-बेस्ड या वाटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में यह करने के बाद सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।

गर्मियों में इसके फायदे और जरूरी सावधानी

यह तकनीक गर्मियों के लिए खासतौर पर बेस्ट है क्योंकि इसमें किसी भारी या ऑयली क्रीम का इस्तेमाल नहीं होता जिससे चेहरे पर चिपचिपापन नहीं आता और पोर्स भी ब्लॉक नहीं होते। यह स्किन बैरियर को रिपेयर करती है और चेहरे पर तुरंत एक नेचुरल और प्लम्प ग्लो आ जाता है।

एक जरूरी बात — अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या एक्ने-प्रोन है तो प्रोडक्ट्स की लेयरिंग से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। हफ्ते में 2 से 3 बार रात के समय इसे करना आपकी त्वचा के लिए पर्याप्त रहेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें