Advertisement

गर्मियों मे क्या पहनें कि हमेशा रहें कूल

गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है । गर्मियों मे सबकी एक ही टेंशन होती है क्या पहना जाए की जिससे गर्मी कम लगे और पहनने मे आरामदायक हो। यू तो आदमी खाने पीने की चीज़ो से अपने आप को ठंड़ा रखने की कोशिश करता है। इसके साथ आपका पहनावा भी अपके शरीर को ठंड़ा रखता है और आराम महसूस कराता है। शरीर को ठंडा रखने मे कपड़ों की अहम भूमिका होती है। कपड़ों का फैब्रिक,रंग,और बनावट का असर गर्मी को कम रखने अहसास कराता है। गर्मियों मे लोग हल्के फुल्के कपड़े पहनना पसंद करते है । ज्यादातर लोग कॉटन पहनना पसंद करते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

फैब्रिक का चुनाव
गर्मियों मे सभी को ज्यादा पसीना आता है हमे ऐसे कपड़ों का चुनाव करना चाहिए जो आपके पसीने को सोख ले और शरीर को ठंडा रखें। गर्मियों मे सूती या कॉटन के कपड़े बहुत आरामदायक होते है इनकी पसीना सोखने की क्षमता अन्य फैब्रिक से ज्यादा अच्छी होती है, और आपकी त्वचा को सुखा भी रखती है। इन कपड़ों से हवा भी आर पार होती है जिसकी वजह से हमारा शरीर ठंड़ा रहता है। कॉटन के कपड़े शरीर के साथ साथ मन को भी सुकून देता है। कॉटन के साथ आप खादी के कपड़े का भी प्रयोग कर सकते है। हमारी भारतीय संस्कृति मे खादी का विशेष महत्व है। आजकल खादी भी बहुत ट्रेंड मे है। खादी के कपड़े भी हमारे शरीर को कूल रखते है ।

रंगों का चुनाव
गर्मियों मे आपको गाढ़े और डार्क रंगों की अपेक्षा हल्के और लाईट रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। रंगों में समीकरण होता है, डार्क रंग जैसे मैहरुन, काला, नीला, भूरा आदि गर्म रंगों की श्रेणी में आते हैं और हल्के रंग जैसे गुलाबी, सफेद, पीला, फिरोजी आदि सब ठंडे रंग की श्रेणी मे आते है। इसलिए गर्मियों मे हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ये गर्मियों मे धूप को कम अवशोषित करते है और शरीर के तापमान को कम रखते हैं।

Advertisement

आउटफिट का चुनाव
प्रत्येक मौसम मे आउटफिट का अपना अलग अंदाज होता है। जहां हम ठंड के मौसम मे टाइट आउटफिट पहनना पसंद करते है वही गर्मियो मे आपको ढीले और खुले कपड़े पहनने चाहिए। जीन्स के जगह कॉटन या लिनेन के ट्रॉउजऱ या फिर स्कर्ट पहन सकती है,फ्लोरल कुर्ती और टॉप का यूज़ कर सकती है। गर्मियों में फूलस्लीव के कपड़े का ज्यादा यूज़ करना चाहिए ये हमारी स्किन को धूप से बचाता है। सनक्रीनन और गोगल्स का प्रयोग जरूर करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें