Advertisement

गायत्री मंत्रों के साथ सैकड़ों परिवारों ने किया हवन

उज्जैन। पौराणिक और वैदिक परंपरा के अनुसार हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है और कीटाणुओं का नाश भी होता है। आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा घरों में हवन करने का आव्हान किया गया था जिसके अंतर्गत सैकड़ों परिवारों ने सुबह अपने घरों में हवन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

गायत्री परिवार से जुड़ी मुकेश शर्मा ने बताया कि करीब 2000 से अधिक गायत्री परिवार के लोगों ने सुबह अपने-अपने घरों में गायत्री मंत्रों के साथ हवन किया। हवन सामग्री में गाय के गोबर के कंडे, नीम, कपूर, गुगल, घी, गुड़, तिल आदि का उपयोग किया गया। हवन सम्पन्न होने पर लोगों ने विश्व कल्याण और महामारी से मुक्ति की प्रार्थना भी की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें