Popup Image
Advertisement

गेज परिवर्तन : उज्जैन- फतेहाबाद ट्रैक पर पहली बार पैसेंजर ट्रेन प्रयागराज चलेगी

एक मार्च को मालगाड़ी को चलाकर हो चुकी है ट्रैक की जांच

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन -फतेहाबाद रेलवे ट्रैक पर गेज परिवर्तन के बाद पहली बार पैंसेजर ट्रेन के रूप में प्रयागराज को चलाने की योजना है। इस पर मुंबई से रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। गेज परिवर्तन के बाद मालगाड़ी को एक बार चलाया जा चुका है। 11 फरवरी को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने इस ट्रैक का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने तकनीकी कमियां मिलने के बाद सुधार के निर्देश दिए थे।

पैंसेजर ट्रेन देना होगा एक्सप्रेस का किराया : चार मार्च से उज्जैन से चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। यात्रियों से पैंसेजर का ही किराया लिया जा रहा था लेकिन कल रात को रेलवे ने पैंसेजर ट्रेन के यात्रियों से एक्सप्रेस का किराया लेने के निर्देश दिए। आज सुबह यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया विभाग के निर्देशों का पालन किया है। कुछ यात्री एक्सप्रेस का किराया नहीं देने की वजह से वापस लौट गए। जबकि कुछ किराया देकर गए।

Advertisement

कम ही लोग जा रहे ट्रेन से

बुकिंग इंचार्ज आरएस सोनकर ने बताया कि चार मार्च से सामान्य टिकटों की बिक्री शुरू हुई है। दो दिनों में बहुत ही कम टिकट बिके थे। कई ट्रेनों में रिजर्व टिकट का किराया लिए जाने से ट्रेन खाली जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें