Advertisement

घर की इस दिशा में रखकर देखें ऊंट की मूर्ति, करियर में मिलेगी सफलता

वास्तु, फेंगशुई और ज्योतिषशास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही करियर में तरक्की मिलती है और सौभाग्य भी बढ़ता है। अपने घर और जीवन में गुड लक के लिए लोग कई प्रकार की पेंटिंग, मूर्तियां आदि घर में लाकर रखते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के अनुसार घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन ऊंट की मूर्ति को सही दिशा में रखना आवश्यक होता है। साथ ही, इससे जुड़े नियमों का ध्यान रखते हुए घर में ऊंट की मूर्ति रखने से सुख सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। आइए विस्तार से जानें ऊंट की मूर्ति रखने की सही दिशा स्थान, लाभ और कुछ वास्तु नियम…

मूर्ति रखने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ होता है। इसे अपने घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऊंट की मूर्ति के लिए यह दिशा सबसे उत्तम मानी गई है। अगर ऐसा संभव न हो पाए तो आप पूर्व या उत्तर दिशा में भी इसे रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

Advertisement

किस स्थान पर रखें मूर्ति
कोई भी मूर्ति घर में रखने से पहले दिशा के साथ-साथ सही स्थान का ख्याल रखना भी आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार, ऊंट की मूर्ति को घर में लिविंग रूम या ड्राइंग रूम में रखना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और परिवार के सदस्यों पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है।

ऊंट की मूर्ति रखने के नियम

Advertisement

वास्तु के अनुसार, ऊंट की मूर्ति को घर में हमेशा जोड़े में रखनी चाहिए। इस प्रकार की मूर्ति रखने से जातक को व्यापार और करियर के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है।

ऊंट की मूर्ति को भूलकर भी बेडरूम, बाथरूम के पास, सीढिय़ों के नीचे, फर्श पर और मुख्य द्वार के सामने नहीं रखना चाहिए। इन स्थानों पर मूर्ति रखना शुभ नहीं माना जाता है।

 पीतल या तांबे से निर्मित ऊंट की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर ऐसा संभव न हो तो लकड़ी या पत्थर से बनी मूर्ति भी घर में रख सकते हैं।

ऊंट की मूर्ति लेते समय उसके साइज का भी ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, मूर्ति अत्यधिक बड़ी या अत्यधिक छोटी नहीं लेनी चाहिए। मध्यम साइज की ऊंट की मूर्ति घर में रखना शुभ माना गया है।

मान्यता है कि ऊंट की मूर्ति का मुख मुख्य दरवाजे की ओर नहीं रखना चाहिए। उनका मुख घर के अंदर की ओर रखना अधिक शुभ माना जाता है।

भूलकर भी घर में टूटी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इससे प्रतिकूल प्रभावों को सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, उसकी साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए और आप जिस स्थान पर भी ऊंट की मूर्ति रखें उसे स्वच्छ रखना आवश्यक माना गया है।

घर में ऊंट की मूर्ति रखने के फायदे
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर में ऊंट की मूर्ति सही दिशा और स्थान पर रखने सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही, अगर आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो उससे भी राहत मिल सकती है। इससे व्यापार में उन्नति के मार्ग खुलते हैं और करियर में भी लाभ मिलता है। घर में ऊंट की मूर्ति रखने से जरूरी कार्यों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।

Related Articles

Write a review