Advertisement

घर बनवा रहे हैं तो पहले वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, धन धान्य की नहीं होगी कमी

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर बनवाते समय रसोई, शौचालय, शयन कक्ष आदि की भूमि, दिशा और स्थान से जुड़े नियमों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अगर वास्तु अनुसार घर बना हो तो वहां हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसी प्रकार अगर घर बनवाने से पहले वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मान्यता है कि घर में वास्तु दोष होने से आर्थिक तंगी, जीवन में समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर का निर्माण करने से पहले वास्तु के नियमों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। तो आइए विस्तार से जानें घर बनवाने के वास्तु नियम…

सही दिशा में रखें घर की नींव
मकान बनवाने से पहले भूमि पूजन और नींव रखने के लिए सही दिशा से इसकी शुरुआत होना आवश्यक होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, नींव की खुदाई और भूमि पूजन ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा से ही कराना चाहिए। इसी दिशा को सबसे सकारात्मक और अच्छा माना जाता है। ईशान कोण सुख-समृद्धि की दिशा होती है। ऐसे में इसी दिशा से अपने मकान की नींव रखवानी चाहिए।

Advertisement

नींव से पहले ध्यान रखें
वास्तु के अनुसार अपने मकान की नींव में पहली ईंट यानी शिलान्यास हमेशा शुभ मुहूर्त और शुभ दिन पर ही कराना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की जिस लग्न अथवा राशि में आप नींव रखें वह आठवीं नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में नींव रखने से घर बनने में कोई बाधा नहीं आती है। साथ ही, मकान समय पर बन सकता है।

निर्माण के समय ये न करें
अपना घर में ईंट, पत्थर, लकड़ी, लोहा आदि चीजें नई लगवानी चाहिए। कुछ जातक अपने मकान में पुरानी लकड़ी, लोहा आदि लगवा लेते हैं। इसे वास्तु अनुसार सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से संपत्ति का नाश हो सकता है। अगर आप पुराने मकान की चीजें नए मकान में लगाते हैं तो इससे वहां अशांति बनी रह सकती है।

Advertisement

नींव भरते समय करें यह 1 उपाय
माना जाता है कि घर की नींव भरते समय उसमें शहद से भरा एक बर्तन रखना चाहिए। इस उपाय को करने से मकान बनवाते समय कोई बाधा या परेशानी सामने नहीं आती है। साथ ही, गृह निर्माण जल्दी पूरा होता है। ऐसा करने से घर में निवास करने वालों को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, घर में धन-धान्य बना रहता है।

ऐसी स्थिति में चींटियों को खिलाएं आटा- अगर घर बनवाते समय वहां का भूमि से चीटियां बाहर निकलें तो उन्हें आटा या आटा और शक्कर मिलाकर खिलाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें की घर बनवाते समय एक किस्म की लकड़ी लगाना उत्तम होता है। दो अलग-अलग प्रकार की लकड़ी मध्य और इससे अधिक किस्म की लकडिय़ों का प्रयोग करना ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है।

Related Articles

Write a review