Advertisement

घर में मृत मिले वकील के शव का पीएम हुआ

घर में मृत मिले वकील के शव का पीएम हुआ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

टीआई बोले हत्या की आशंका नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

उज्जैन।मंगलवार सुबह कानीपुरा मार्ग स्थित पद्मावती कॉलोनी में रहने वाले वकील की लाश चिमनगंज पुलिस ने बरामद कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाई थी। मृतक के सिर पर चोंट के निशान थे और खून फैला था इस कारण परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी जिसको लेकर पुलिस ने जांच करवाई है।

Advertisement

जितेन्द्र गोंदिया निवासी पदमावती कालोनी का परिवार धार्मिक यात्रा पर शहर से बाहर गया था। परिजनों ने उन्हें मंगलवार सुबह फोन लगाया जो रिसीव नहीं हुआ तो पड़ोसी को घर जाकर देखने के लिये कहा। पड़ोसी ने जितेन्द्र गोंदिया के घर जाकर देखा तो उनकी लाश नग्न हालत में पड़ी थी जिसकी सूचना परिजनों सहित चिमनगंज पुलिस को दी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।

वकील जितेन्द्र गोंदिया के परिजन भी उज्जैन लौट आये और उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। टीआई जितेन्द्र भास्कर ने बताया कि एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सहित अन्य स्टाफ ने भी घर की बारीकि से जांच की है।

Advertisement

फिलहाल हत्या जैसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। घर का सभी सामान व्यवस्थित रखा था। बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश या कीमती सामान चोरी होने की जानकारी भी नहीं मिली है। फिलहाल शव का पीएम कराया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद वकील जितेन्द्र गोंदिया की मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

Related Articles

Write a review