Advertisement

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करेंगे ये 5 फेंगशुई टिप्स, ये ध्यान रखने से बनी रहेगी सुख-समृद्धि

वास्तुशास्त्र में घर से जुड़ी हर वस्तु की सही दिशा, स्थान, उपाय आदि बताए गए हैं जिनसे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। इसी तरह कुछ ऐसे फेंगशुई टिप्स भी हैं जिनका ख्याल रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अगर आपके घर में बार-बार समस्याएं और बाधाएं आ रही हैं तो इन्हें दूर करने के लिए फेंगशुई टिप्स आजमा सकते हैं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और आसपास का वातावरण शुद्ध व सकारात्मक होता है। जिससे घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है और बरकत बढ़ती है। तो आइए विस्तार से जानें घर से जुड़े 5 फेंगशुई टिप्स…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

घर से बाहर निकालें ये पुराना सामान

अगर आपके लंबे समय से पुराने कपड़े रखे हैं जिन्हें आप नहीं पहनते हैं तो उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। साथ ही, पुरानी और खराब घडिय़ों को भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में पुराने ताले, जूते-चप्पल आदि घर से बाहर करते रहना चाहिए। इन चीजों को लंबे समय तक घर में रखने से सौभाग्य नष्ट हो सकता है।

Advertisement

टॉयलेट से जुड़ी इन बातों का रखें ख्याल

फेंगशुई के अनुसार, घर में टॉयलेट से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। इसका दरवाजा कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। साथ ही, इस बात का ख्याल रखें की टॉयलेट में एक रोशनदान जरूर हो जो की बाहर की ओर खुलता हो। इस स्थान पर कांच या चीनी मिट्टी की कटोरी में साबुत नमक जरूर रखना चाहिए। इस बात का ख्याल रखें कि इसे समय-समय पर बदलना आवश्यक होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं फैलती है।

Advertisement

सिरहाने और इसके आसपास न रखें ये सामान

फेंगशुई के अनुसार, रात के समय कभी भी अपने सिरहाने, तकिए या पलंग के नीचे कोई भी वस्तु रखकर नहीं सोना चाहिए। मान्यता है की इससे व्यक्ति की नींद और एकाग्रता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही, अपने बिस्तर की तरफ घड़ी, फोन, दवाईयां आदि भी रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य और जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

टूटा शीशा भूलकर भी न करें इस्तेमाल
अगर आपके घर में टूटा शीशा रखा है तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। मान्यता है कि टूटे शीशे में मुख देखना शुभ नहीं होता है। साथ ही, इस प्रकार का शीशा या कांच घर में नहीं रखना चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि कबाड़ को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढऩे लगती है जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नल से जुड़ी इस बात का रखें ध्यान
अगर घर में लगे किसी भी नल से पानी टपकता हो तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। मान्यता है कि नल से लगातार पानी टपकना शुभ नहीं होता है और फेंगशुई में जल को धन माना गया है। ऐसे में इससे धन का नाश हो सकता है। इन फेंगशुई टिप्स का ख्याल रखने से घर से नकारात्मकता दूर रहती है। साथ ही, सुख-समृद्धि और शांति में वृद्धि होती है।

Related Articles

Write a review