Advertisement

चढ़ते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से पैसेंजर का पैर कट गया, मौत

प्लेटफॉर्म पर सामान लेने उतरा था, 12 दिन पहले ही हुई थी शादी

Advertisement

उज्जैन। रेलवे प्लेटफॉर्म पर खाने-पीने का सामान लेने उतरा युवक टे्रन में चढ़ते वक्त उसकी चपेट में आ गई जिससे उसका पैर कट गया। उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले में जीआरपी ने मर्ग कायम किया है। जीआरपी के जांच अधिकारी मानसिंह टेकाम ने बताया घटना मंगलवार शाम की है। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर इंदौर-बिलासपुर ट्रेन पहुंची थी। उसी के कोच बी-५ में रतलाम के ताल का रहने वाला 24 वर्षीय रोहित पिता मनोहर पंवार भी देवास से शहडोल की यात्रा कर रहा था।

ट्रेन के रुकने के बाद रोहित स्टेशन पर खाने-पीने का सामान लेने उतरा था, जैसे ही ट्रेन चलने लगी वह उसमें चढऩे लगा लेकिन फिसलने से उसकी चपेट में आ गया जिससे उसका बांया पैर कट गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी को उसके पास से फोन, पर्स मिला था जिसमें 1100 रुपए व कार्ड रखा था। इसके आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। बुधवार सुबह परिजन उज्जैन पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

Advertisement

मातम में बदली शादी की खुशियां: जीआरपी के मुताबिक रोहित शहडोल में टोल पर नौकरी करता था। १२ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार में अभी तक इसकी खुशियां मनाई जा रही थीं लेकिन इस हादसे ने एक पल में खुशियों को मातम में बदल दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें