Advertisement

चालान से बचने का जुगाड़ वाहनों से नदारद नंबर प्लेट

आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की सख्ती नहीं, इसीलिए उड़ रही नियमों की धज्जियां

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिस तेजी से दिन ब दिन नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है, उतनी ही तेजी से लोग उसने बचने के तरीके भी ढूंढ लेते हैं। ऐस ही अब ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वाले वाहन चालकों ने ई-चालान से बचने के लिए नया जुगाड़ अपनाया है। उन्होंने अपने वाहनों से नंबर प्लेट ही हटा दी है जिससे विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरे उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं, वहीं आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस द्वारा लंबे समय से ऐसे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं एिक जाने से नियमों की धज्जियां बदस्तूर उड़ रही हैं।

दरअसल, स्मार्ट सिटी कंपन ने शहर के विभिन्न चौराहों एवं तिराहों पर ४ तरह के कैमरे, एनाउंसमेंट सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए थे। जिसका उद्देश्य रेड लाइट के दौरान नियम तोड़कर गुजरने वाले वाहन चालकों पर लगाम लगाना था। शुरुआत में बड़ी संख्या में नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के घर ई-चालान पहुंचे लेकिन वक्त के साथ ही इससे बचने का तरीका भी वाहन चालकों ने खोज निकाला है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों ने अब अपने वाहनों से नंबर प्लेट ही निकाल दी है। ऐसे वाहन बेखौफ शहर में दौड़ रहे हैं और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई ऐसे भी हैं जिन्होंने इससे भी दो कदम आगे बढ़ते हुए प्लेट तो नहीं हटाई लेकिन उस पर लिखे नंबर में से एक या दो अंक मिटा दिए। इसके पीछे एक बड़ा कारण आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस का सख्त कार्रवाई नहीं करना भी है।

Advertisement

तो पुलिस को करना पड़ती है मशक्कत…

यदि बिना नंबर प्लेट या मिसिंग नंबर के वाहनों से किसी तरह की दुर्घटना हो जाती है तो इन्हें ट्रेस करना भी मुश्किल हो जाता है। कई मामलों में पुलिस वाहनों के नंबर के आधार पर ही आरोपियों तक पहुंचती है लेकिन यदि नंबर ना हो तो उन्हें भी काफी मशक्कत करना पड़ती है।

Advertisement

ऐसे बनता है ई-चालान
विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरों को स्मार्ट सिटी के सिंहस्थ मेला कार्यालय भवन स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। वहां बैठे ट्रैफिक अधिकारी और कर्मचारी हर आने-जाने वाले वाहन की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान यदि कोई वाहन नियम तोड़ता है तो कैमरे फोटो लेकर भेजते हैं जिनके आधार पर ई-चालान तैयार होकर संबंधित के घर पहुंचता है।

अभियान शुरू करेंगे
जिन लोगों ने अपने वाहनों से नंबर प्लेट निकाल ली है या उस पर नंबर छिपाने की कोशिश करते हुए 4 नंबर को 3 या 2 डिजिट कर लिया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
दिलीप सिंह परिहार, डीएसपी, ट्रैफिक

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें