Advertisement

चौड़ीकरण मार्ग के लीकेज होंगे बंद, गुणवत्ता पर नजर

ग्राउंड ज़ीरो पर कमिश्नर : महालक्ष्मी अपार्टमेंट की पेयजल लाइन सुधारने के निर्देश दिए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लंबे समय से जलसंकट से जूझ रहे निजातपुरा स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। अब उनकी पेयजल लाइन तुरंत जुड़ जाएगी।

निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रविवार को कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचई अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महालक्ष्मी अपार्टमेंट से जुड़ी पेयजल लाइन के सुधार और टी-कनेक्शन का कार्य आज ही हर हाल में पूरा किया जाए। निजातपुरा स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट के रहवासियों ने आयुक्त को पेयजल आपूर्ति में आ रही बाधाओं से अवगत कराया। इस पर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीएचई कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार को निर्देशित किया कि ठेकेदार के माध्यम से डाली गई नई पाइपलाइन को टी-कनेक्शन से जोड़कर निवासियों की समस्या का तुरंत निराकरण करें।

Advertisement

तेजी लाने के निर्देश
आयुक्त ने चौड़ीकरण मार्ग पर मौजूद सभी लीकेजों को भी आज ही ठीक करने के निर्देश दिए ताकि सड़क की सतह बनाने का काम शुरू हो सके।

कोतवाली शिफ्टिंग भी जल्दी करने का कहा
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सेंटर कोतवाली का भी दौरा किया। उन्होंने थाना प्रभारी को शिफ्टिंग का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि उस क्षेत्र में अटके हुए नाली निर्माण कार्य को गति मिल सके।

Advertisement

यह निर्देश भी दिए

जलभराव का निपटारा-जहाँ भी पानी भरा है, वहाँ मोटर लगाकर पानी खाली कराया जाए।

निकासी व्यवस्था- नाली निर्माण के दौरान चैनल बनाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।

गुणवत्ता की जांच- अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थल का अवलोकन करने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर तुरंत सुधार कराने के निर्देश दिए।

 

Related Articles

Write a review