Advertisement

सरपंच के नाम पर फ्री गाड़ी नहीं निकालने दी तो टोल कर्मियों को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एबी रोड नेशनल हाईवे स्थित रोजवास टोल प्लाजा पर रविवार को कार सवार बदमाशों ने टोल टैक्स देने से मना करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी और टोल के बैरियर तोड़ दिए। तराना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

तराना पुलिस के अनुसार, घायल टोलकर्मी विनोद (42) पिता लल्लनसिंह राजपूत निवासी बिहार ने बताया कि सुबह दो कारों में सवार होकर 7 से 8 लोग आए थे। उन्होंने बिना टोल शुल्क चुकाए गाड़ी निकालने का प्रयास किया। जब विनोद ने उन्हें रोका, तो कार सवारों ने रौब झाड़ते हुए कहा कि— टोंककला के सरपंच साहब का मैसेज है, हमारी गाडिय़ां फ्री में निकलेंगी।

जब कर्मचारी ने आधिकारिक संदेश न मिलने की बात कही, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने टोल का सुरक्षा बैरियर भी तोड़ दिया। अन्य कर्मचारियों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल विनोद को तत्काल अस्पताल भेजा। टोल प्लाजा पर लगे कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296-बी, 115 (2), 351 (3) और 3 (5) के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें