छत की मरम्मत करते करंट लगा, मौत

उज्जैन। घर की छत ठीक करते वक्त श्रमिक को करंट लगा जिससे उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा नानाखेड़ा क्षेत्र के मोतीनगर में हुआ है। यहां रहने वाला अशोक पिता कमल केवल (40 कई दिनों से परिवार के साथ दताना-मताना के पास ईंट भट्टों पर मजदूरी करता था और वहीं रहता था।
Advertisement
मंगलवार को वह बारिश के पहले अपने घर की छत की मरम्मत के इरादे से पत्नी माया और मां फूलबाई के साथ मोतीनगर आया था। घर पर लोहे की चद्दर और कवेलु ठीक कर रहा था। शाम को बिजली की लाइन से लटकते तार से उसे करंट लगा और वो अचेत होकर नीचे गिर गया। मां और पत्नी उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Advertisement









