Advertisement

छोटा हाथी का अचानक टायर फटा कंटेनर में घुसा, 1 मृत, दूसरा घायल

उज्जैन। दिल्ली में माल देकर पुणे लौट रहा एक छोटा हाथी टायर फटने से कंटेनर में घुस गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटा हाथी के घायल ड्राइवर शिवपूजन ने बताया कि वह पुणे की आईटी कंपनी यश नेटवर्किंग से माल लोडकर दिल्ली गया था।

 

Advertisement

उसके साथ आईटी कंपनी का कर्मचारी महेश भी था। दिल्ली में माल छोड़कर वह पुणे लौट रहे थे। आगररोड टोल नाके पर गाड़ी का अगला टायर फट गया और वह कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कंपनी कर्मचारी महेश की मौत हो गई, जबकि शिवपूजन घायल है। शिवपूजन के मुताबिक हादसे की सही जगह उसे पता नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें