Advertisement

जमीन विवाद में कार से कुचला

जमीन विवाद में कार से कुचला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:चिंतामण थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में कार से कुचलकर प्राणघातक हमले का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने जान से मारने के इरादे से 51 वर्षीय व्यक्ति पर कार चढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने बताया चिंतामण जवासिया में रहने वाले गोपाल सिंह ठाकुर और किशोर आंजना के बीच जमीन विवाद चल रहा है। इसी बात पर मंगलवार को वारदात सामने आई।

Advertisement

गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था इसी दौरान किशोर आंजना उसके घर के सामने से निकला और थोड़ी दूर जाकर वापस तेजी से पलट कर आया और गोपाल के ऊपर कार चढ़ाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review