Advertisement

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने किया हमला

कश्मीर संभाग के पुलवामा में आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया। यह हमला मुख्य चौक पर तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि ग्रेनेड सड़क पर जाकर फटा, जिसकी जद में आने से तीन स्थानीय नागरिक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उधर, हमला करने के बाद फरार हुए आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

गौरतलब है कि बैखलाहट के चलते आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। वह हिट एंड रन के साथ-साथ ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं ताकि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया सकें। इतना ही नहीं ऐसी घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को ज़्यादा बड़ा धक्का न लगे।

डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक कश्मीर में मौजूदा शांतिपूर्ण माहौल को बरकरार रखने के लिए पुलिस आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने श्रीनगर में बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो नए मॉड्यूल सक्रिय हुए हैं वह पुलिस के रडार पर हैं और उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review