जल दूषित होता है तो सारी चीजें दूषित होंगी

उज्जैन। भारतीय किसान संघ की जल आयाम प्रांत प्रमुख की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन अभा महामंत्री मोहिनी मोहन मिस्र, उपाध्यक्ष भैया राम मौर्य, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, संत रामस्वरूप दास चारधाम मंदिर के सानिध्य में हुआ। मौर्य ने कहा कि जल प्रमुख विषय हर चीज में अत्यधिक जल की जरूरत पड़ती है और अगर यह दूषित होता है तो सारी चीजें दूषित होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राष्ट्रीय महामंत्री मोहन ने कहा भारतीय किसान संघ के माध्यम से हम सबको मिलकर के जनता, सरकार, किसान, प्रशासन सबको जागरूक करना है। देशभर के अंदर एक जल नीति बने जिसमें सर्वप्रथम जल पीने के लिए, दूसरा खेती के लिए, तीसरा पर्यावरण के लिए और चौथा उद्योगों के लिए शामिल हो। प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना, प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, रमेश दांगी, प्रांत मंत्री भारत सिंह बैस, जिलाध्यक्ष दशरथ पंड्या, बहादुरसिंह आंजना उपस्थित रहे। यह जानकारी राजेश सोलंकी ने दी।