Advertisement

जिला अस्पताल की ओपीडी का समय फिर से बदला

अब समय सुबह 9 से 2, शाम को 5 से 6, दिनभर में 6 घंटे होगा काम

उज्जैन। जिला अस्पताल में उपचार के लिये पहुंचने वाले मरीजों की सुविधा को कारण बताते हुए प्रदेश सरकार ने ओपीडी खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन किया है। इसके पूर्व कांग्रेस शासनकाल में यह समय परिवर्तित हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सरकारी अस्पताल की ओपीडी खुलने व बंद होने का समय सबसे पहले सुबह 8 से 1 व शाम 5 से 6 बजे हुआ करता था। इसके पीछे सरकार की मंशा यह थी कि सुबह 9 बजे काम धंधे और मजदूरी पर जाने वाले लोग तबियत खराब होने पर सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचकर उपचार करा सकते थे। लेकिन इस समय में कांग्रेस शासनकाल में परिवर्तन कर समय सुबह 9 से 4 बजे तक कर दिया गया। बीच में दोपहर 1.30 से 2.45 बजे लंच टाइम रहता था। जिसे फिर से शासन ने बदलकर सुबह 9 से दोपहर 2 और शाम 5 से 6 बजे के बीच कर दिया गया है।

यह काम होता है ओपीडी में… सरकारी अस्पताल वैसे तो 24 घंटे खुला रहता है जहां सभी प्रकार के मरीजों का उपचार भी होता है, लेकिन ओपीडी के समय में इमरजेंसी के साथ ही सभी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद रहते हैं जो अलग-अलग बीमारियों का उपचार करते हैं।

Advertisement

Related Articles