Advertisement

जीवन जीने का नया अंदाज सिखाएंगी राजदीदी

झालरिया मठ में 31 जनवरी को होगा आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। पश्चिमी म.प्र. प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 31 जनवरी को झालरिया मठ पर आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता राजेश्वरी मोदी (राजदीदी) के प्रेरक सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजदीदी ‘जीवन जीने का अंदाज’ विषय पर प्रेरक वक्तव्य देंगी।

पश्चिमी म.प्र. प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष वीणा सोमानी एवं सचिव उषा सोडानी ने बताया कि झालरिया मठ में आयोजित कार्यक्रम में ‘जीवन जीने का नया अंदाज’ विषयांतर्गत राजदीदी स्वस्थ्य, सुखी-समृद्ध व सामंजस्य से भरपूर अर्थपूर्ण जीवन के सूत्र बताएंगी। आयोजन में 1 हजार महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। माहेश्वरी के साथ ही अन्य समाज की महिलाएं भी शामिल हो सकेंगी।

Advertisement

कार्यक्रम में भाग लेने के लिये पूर्व में पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा। अभी तक 500 से अधिक समाजजनों का पंजीयन हो चुका है। कार्यक्रम संयोजक सरोज सोनी तथा संगीता भूतड़ा ने बताया कि आयोजन आगामी 31 जनवरी को झालरिया मठ उज्जैन में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा।

पंजीकृत लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सोमानी ने बताया कि नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका और विश्वप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर राजेश्वरी मोदी रेकी ग्रैंडमास्टर हैं

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें