Advertisement

जेल की रंजिश में युवक पर प्राणघातक हमला

सुबह जमानत पर जेल से बाहर आया शाम को विवाद

Advertisement

उज्जैन। केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ में बंद विचाराधीन बंदियों के बीच लड़ाई की रंजिश में बीती रात बदमाशों ने युवक को फ्रीगंज में घेरकर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। माधव नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि किशन मालवीय पिता कैलाशचंद्र 30 वर्ष निवासी निजातपुरा पिछले दिनों केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ में बंद था जहां पर पहले से बंद बाबू भारद्वाज से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट के बाद जेल प्रशासन ने दोनों को अलग-अलग सेल में बंद किया था।

Advertisement

जेल से छूटने केबाद बीती रात किशन मालवीय अपने दोस्त अमित और विजेन्द्र के साथ फ्रीगंज स्थित दुकान पर केक खरीदने जा रहा था तभी बाबू भारद्वाज, बना व अन्य साथियों ने उसे घेर कर चाकूओं से प्राणघातक हमला कर दिया। किशन के भाई लालू उर्फ लालबहादुर मालवीय ने माधव नगर थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं घायल किशन का प्रायवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें