Advertisement

जेल में बंद हैं बुंदेला ग्रुप के बदमाश, बदमाश रौनक को नरसिंहपुर जेल भेजा

उज्जैन। ढांचा भवन के बदमाश रौनक गुर्जर को प्रशासन ने केंद्रीय भैरवगढ़ जेल से नरसिंहपुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि ऐसा निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। यह कार्रवाई जेल मुख्यालय से जारी विशेष आदेश के तहत की गई है। बदमाश रौनक पिता मनोहर गुर्जर के खिलाफ उज्जैन के विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। हाल ही में चिमनगंज थाना पुलिस ने उसे एक फर्जी गोलीकांड के मामले में गिरफ्तार कर भैरवगढ़ जेल भेजा था।

 

Advertisement

यह विवाद बुंदेला ग्रुप के सदस्यों के साथ हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर जेल भेजा है। अब जेल में नए विवाद न हो जाएं इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से रौनक को नरसिंहपुर भेजा गया है। बुंदेला ग्रुप का लीडर जीतू बुंदेला और उसका भाई धर्मेंद्र पहले से ही जेल में बंद हैं, उन्हें भी सुरक्षा कारणों से सागर जेल भेजा जा चुका है। भैरवगढ़ जेल में फिलहाल जीतू का बेटा काला उर्फ जयेंद्र व उसके साथी बंद हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें