Advertisement

टीवी की आवाज धीमी करने का कहा तो पत्नी ने हमला करवा दिया

ससुर-सालों ने जीजा व परिजनों को बुरी तरह पीटा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। टीवी की आवाज कम करने से शुरू हुए विवाद से नाराज पत्नी ने अपने पिता और भाइयों को बुलाकर पति पर हमला करवा दिया। जिसमें पति व उनके परिजन बुरी तरह घायल हुए हैं।

घटना पंथपिपलई गांव की है। यहां रहने वाला संजय पिता धूलजी चौहान मिस्त्री का काम करता है। बुधवार दोपहर वह घर मेें सो रहा था। इसी बीच उसने पत्नी सीमा बाई को टीवी की आवाज धीमी करने का कहा। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। मामूली झड़प के बाद संजय गांव में ही रह रहे अपने माता-पिता के घर जाकर सो गया।

Advertisement

इसी बीच पत्नी सीमा ने अपने मायके ग्राम नागपुर (सांवेर के पास) से पिता तोलाराम व भाई राकेश, कालू, कैलाश आदि को बुला लिया। शाम करीब साढ़े चार बजे इन लोगों ने संजय के माता-पिता के घर जाकर लाठी-चाकू से हमला कर दिया। इन लोगों ने संजय को बुरी तरह पीटा। बीच बचाव करने आए पिता धूलजी, मां सौरम बाई और भाई मोहन को भी पीटा। इस दौरान हुए विवाद मेें सीमा को भी मामूली चोंट आई है। गंभीर घायल संजय का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

छह साल पहले हुए था विवाद

Advertisement

संजय और सीमा का करीब छह साल पहले विवाह हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। विवाद के कारण दोनों माता-पिता से अलग पंथपिपलई में ही रहते थे। नानाखेड़ा पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें