Advertisement

टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पेमेंट लेने उज्जैन आए बस कंडक्टर्स को टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पंवासा थाना क्षेत्र में मक्सी रोड स्थित ग्राम भैंसोंदा फं टे पर बाइक सवार दो युवकों को डीजल टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई जबकि बाइक चालक युवक घायल है। घटना रात 9:बजे की है।

Advertisement

ग्रामीण, घायल युवकों की मदद के लिए आगे आए उन्होंने डायल 100 पर कॉल किया। एंबुलेंस बुलाई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर गंभीर घायल युवक को रैफर कर रहे थे लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया मक्सी रोड पर भैंसोदा फं टे पर हादसे में तराना के रहने वाले बाबू उर्फ विकास पिता दिनेश चौहान उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई। साथी दारासिंह घायल है अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। मृतक बाबू के पिता दिनेश चौहान ने बताया बाबू और दारासिंह स्कूल बस कंडक्टर का काम करते हैं।

Advertisement

शनिवार को बाबू ने बताया था कि स्कूल बस संचालक से पेंमेंट लेने के लिए उज्जैन जाना है। शाम 7 बजे दोबारा फोन पर बात हुई और बाबू ने बताया कि पेमेंट लेने के बाद महाकाल दर्शन कर लिए और वे वापस लौट रहे हैं। इसके बाद देर रात तक वे नहीं लौटे और पुलिस का फोन आया तो पता चला कि एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Write a review