Advertisement

ट्रेवलर में बैठकर सिंहस्थ के काम देखने निकले प्रभारी सचिव

सिंहस्थ बायपास, पार्किंग और घाट का मुआयना किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) और संभाग के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश राजौरा शनिवार को ट्रेवलर में बैठकर सिंहस्थ के काम देखने निकले। 14 सीटर ट्रेवलर में डॉ. राजौरा ने कोने की सीट पकड़ी तो उनसे आगे संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता बैठे। अमूमन कलेक्टर रौशनकुमार सिंह के साथ बैठने वाले एसपी प्रदीप शर्मा को महाकाल मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक प्रथम कौशिक के साथ तीसरी पंक्ति में जगह मिली। कलेक्टर दूसरी पंक्ति में डीआईजी नवनीत भसीन के साथ बैठे।

एसीएस के दौरे की शुरुआत सिंहस्थ बायपास से हुई। गंगेड़ी और सिंकदरी क्षेत्र में उन्होंने पार्किंग का एरिया देखा। यहीं सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करवाए जाएंगे। अफसरों से उन्होंने एंट्री और एग्जिट पॉइंट के बारे में पूछताछ की तो कलेक्टर रौशनकुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने अपने आईपेड खोल लिए।

Advertisement

टेक्नो जगत से आने वाले दोनों अफसरों ने आईपेड पर ही एसीएस को पूरा ब्यौरा दिया। संभागायुक्त आशीष सिंह भी बीच-बीच में ब्रीफ करते रहे। प्लानिंग को समझने के बाद एसीएस घाट देखने निकल पड़े। जल संसाधन विभाग के प्रमुख होने से उनका भी पूरा फोकस घाटों की पूर्णता पर था। घाटों के काम की प्रगति से वह संतुष्ट दिखाई दिए। दौरे में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट भी साथ थे।

मल्टीलेवल पार्किंग की जानकारी ली
एसीएस का दौरा गोपाल मंदिर तक चला। यहां उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण का काम तो देखा ही, रीगल टॉकिज के पास बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग का मुआयना भी किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि काम समय पर और क्वालिटी वाले हो।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें