Popup Image
Advertisement

ट्विशा मौत मामला: सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

गर्भपात और मौत के कारणों के आसपास घूम रही जांच

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। जांच एजेंसी अब इस रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन कर रही है। दूसरी पीएम रिपोर्ट बंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी गई है। हालांकि पहली पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों का उल्लेख है। अब सीबीआई यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोटें सामान्य थीं या घटना से जुड़े किसी अहम तथ्य की ओर इशारा कर रही हैं। मामले की जांच फिलहाल ट्विशा के गर्भवती होने, गर्भपात कराने और इसके बाद हुई मौत की परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूम रही है।

मोबाइल और लैपटॉप से डिलीट डेटा की हो रही रिकवरी
सीबीआई ट्विशा के मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच भी कर रही है। टीम डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने में जुटी है, ताकि चैट, कॉल रिकॉर्ड, फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके। इस मामले में ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह केंद्रीय जेल भोपाल में बंद हैं। दोनों पर सुसाइड के लिए उकसाने, दहेज मांगने, प्रताडि़त करने और धमकाने जैसे आरोप हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें