Advertisement

डम्पर-बाइक भिडंत में युवक की मौत

डम्पर-बाइक भिडंत में युवक की मौत, होमगार्ड जवान घायल

Advertisement

रिश्तेदार को इंगोरिया छोड़कर घर लौट रहा था

उज्जैन। रिश्तेदार को इंगोरिया छोड़कर बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक को डम्पर ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई और पीछे बैठा होमगार्ड जवान घायल हो गया। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
जीवन पिता पूरण जोशी 25 वर्ष निवासी चारधाम मंदिर के पास शाम को अपने मौसा ओमप्रकाश को इंगोरिया छोडऩे बाइक से होमगार्ड जवान बालाराम के साथ गया था।

Advertisement

वहां से लौटते समय उजरखेड़ा हनुमान मंदिर मार्ग पर रात करीब 8 बजे जीवन की बाइक को डम्पर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीवन की मृत्यु हो गई जबकि बालाराम घायल हुआ। परिजनों ने बताया कि होमगार्ड जवान बालाराम कलेक्टर बंगले पर पदस्थ है। डम्पर चालक वाहन लेकर भाग गया।

चूल्हा जलाते परिवार झुलसा

Advertisement

उज्जैन। श्याम पिता प्रहलाद निवासी आगर उसकी पत्नी सीताबाई व पुत्र पीयूष को 108 एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल में झुलसी अवस्था में भर्ती कराया। श्याम ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह चाय बनाने के लिये चूल्हा जला रही थी तभी आग भभक गई जिससे तीनों झुलस गये।

बीज कंपनी संचालक से 8 लाख रुपए की मांग

उज्जैन। उद्योगपुरी नागझिरी में बीज कंपनी व गोदाम संचालित करने वाले व्यक्ति से बदमाश ने 8 लाख रूपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर गोदाम में आग लगाने की धमकी दी जिसकी रिपोर्ट नागझिरी थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि गोविंद कुमार पिता महेश झा 44 वर्ष निवासी महाकाल वाणिज्य केन्द्र नानाखेड़ा बीज ग्रेडिंग कंपनी के प्रोप्रारायटर हैं।

उनसे महेश पांडे पिता जगन्नाथ पांडे निवासी विद्यापति नगर ने 8 लाख 22 हजार रूपयों की मांग की और रु. नहीं देने पर गोदाम में आग लगाने की धमकी दी। गोविंद झा ने इसका शिकायती आवेदन नागझिरी थाने में दिया। पुलिस ने जांच के बाद महेश पांडे के खिलाफ धारा 386, 506 के तहत केस दर्ज किया।

परिचित ने विवाहिता का घर में घुसकर हाथ पकडा

उज्जैन। सुदर्शन नगर में रहने वाली महिला के साथ परिचित ने घर में घुसकर बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ की। नीलगंगा पुलिस ने मामले में बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सुदर्शन नगर में रहने वाली 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी उसी दौरान परिचित युवक मनोहर सिंह निवासी उन्हेल घर पहुंचा और बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। महिला द्वारा शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गये जिन्होंने मनोहर की जमकर पिटाई कर दी। बदमाश मौका पाकर लोगों के चंगुल से छूटकर भाग गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें