Advertisement

डेढ़ महीने पहले रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की मौत, अब केस दर्ज

उज्जैन। डेढ़ महीने पहले हादसे में जान गंवाने वाले सेवानिवृत बिजली कर्मचारी मौत के मामले में पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज किया है। विक्रम व्यापार मेले में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी कृष्णमोहन पिता मदनमोहन अवस्थी (68)18फरवरी की शाम गए थे। इस दौरान लौटते वक्त मेले के प्रवेश द्वार पर कार (एमपी 09 डब्ल्यूजी 8098) ने उन्हें टक्कर मार दी थी। एसएन कृष्णा अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। अवस्थी बिजली विभाग के रिटायर्ड कैशियर थे और लायंस क्लब से भी जुड़े थे। नागझिरी पुलिस ने ४ अप्रैल को इस मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

दुर्घटना में घायल की 5 महीने बाद मौत
एक अन्य घटना में पांच महीने पहले बाइक की टक्कर से घायल तूफान पिता पर्वतसिंह उम्र 50 साल निवासी राघवी की रविवार सुबह ७ बजे निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक किसान थे और 5 महीने पहले बाइक की टक्कर होने से घायल हो गए थे। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। यहीं उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में वाहन चालक ेके खिलाफ पहले से ही प्रकरण दर्ज है। अब उसे गैर इरादन में बदल दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें