तीन दिनों में 12 बाइक चोरी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शहर में प्रतिदिन मोटर सायकल चोरी की वारदातें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हो रही हैं। पिछले तीन दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों से 12 मोटर सायकलें चोरी हो गईं जिनमें पुलिस ने केस दर्ज किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि नागेश जैन पिता दीपचंद्र जैन निवासी गोंदा की चौकी तेलीवाड़ा की बाइक कार्तिक मेला के पास गणेश मंदिर से अज्ञात बदमाश ने चोरी कर ली। इसी प्रकार राहुल दांगी पिता राधेश्याम दांगी निवासी डी ब्लाक मल्टी पंवासा की बाइक घर के बाहर से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये।
ऐसे ही विष्णु पिता बालूसिंह अजमेरिया निवासी शक्करवासा इंदौर रोड़ की बाइक दशहरा मैदान से चोरी हो गई जिसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार पिछले तीन दिनों में शहर से 12 मोटर सायकलें चोरी हो चुकी हैं लेकिन एक भी बाइक या चोर का सुराग हाथ नहीं लगा है।









