Advertisement

तूफान वाहन पलटा आठ लोग घायल

उज्जैन। उन्हेल थाना अंतर्गत ग्राम पिपलिया मोलू में तूफान वाहन पलट कर सड़क के नीचे की तरफ गिर गया। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस आई और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नागदा के अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार जावरा का रहने वाला परिवार तूफान वाहन से पिछले दिनों उज्जैन दर्शन के लिए आया था। शुक्रवार सुबह वे जावरा के लिए वापस निकले थे। इसी दौरान उन्हेल के समीप पिपलिया मोलू गांव में हादसा हो गया। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें