Advertisement

दिनदहाड़े इंदौर में शराब कारोबारी को गोली मारी

इंदौर :शहर में दिनदहाड़े शराब ठेकेदार को कुछ गुंडों ने गोली मार दी। वारदात सोमवार दोपहर करीब 4 बजे सत्यसांई चौराहा स्थित सिंडिकेट के ऑफिस के सामने हुई। घायल ठेकेदार अर्जुन पिता वीरेंद्रसिंह ठाकुर है। दोपहर में लोगों ने यहां गोली चलने की आवाज सुनी, तो सहम गए। वे कुछ समझते, तब तक हमलावर भाग गए। घायल अर्जुन को राजश्री अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर है। गोली अर्जुन के पेट में लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। बताया जाता है कि दोनों के बीच शराब दुकान की लोकेशन को लेकर विवाद चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रारंभिक तौर पर पता चला कि अर्जुन की एबी रोड स्थित रघुनाथ पेट्रोल पंप के सामने शराब दुकान है। इसे लेकर कई महीनों से शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी इसे लेकर विवाद हुआ था। यह दुकान पूर्व में अर्जुन के पिता द्वारा संचालित की जाती थी। पिता के निधन के बाद अर्जुन ने जब से दुकान संभाली, तभी से विरोधी उस पर दुकान देने के लिए दबाव बना रहे थे। बदमाश इस लोकेशन को हासिल करना चाह रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें