Advertisement

दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी, बादल भी छाए

उज्जैन। कड़ाके की ठंड से पिछले दो दिन से राहत मिली हुई है। दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है। वहीं आसमान में बादल भी छाए है और हवा भी थमी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार २६ जनवरी के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

Advertisement

उत्तर की ओर से आ रही हवा का जोर कम पडऩे से दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले पांच दिनों में दिन के तापमान में ५ डिग्री और रात के तापमान में भी ४ डिग्री की वृद्धि हुई है। शनिवार को हवा की गति शून्य रही और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे दिन में अधिकतम तापमान आधा डिग्री बढ़ गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया और रात का तापमान ११.० डिग्री रहा इसमें आधा डिग्री की वृद्धि हुई।

आज सुबह आद्र्रता का प्रतिशत ८८ रहा। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है, तो कोहरे का असर भी रहेगा। 24 जनवरी से एक और नया सिस्टम बनेगा। इसके बाद गहरे बादल आएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें