Advertisement

दिल्ली बारिश से बेहाल, यूपी की नदियां उफान पर, महाराष्ट्र, एमपी और गुजरात में अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में बारिश का सिलसिला जारी लगातार है। तेज बारिश से दिल्ली वालों को जहां भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन उनको जलभराव  की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुंबई में भी कई सड़कें डूब गईं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इसके अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी लोग भारी बारिश से परेशान हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

Advertisement

दिल्ली में बुधवार को सुबह भारी बारिश होने से निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया और शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 12 वर्षों में सबसे अधिक है।

इससे पहले 2010 में राजधानी में 20 सितंबर को 110 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। लोधी रोड, रिज, पालम तथा आयानगर वेधशालाओं ने सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में क्रमश: 120.2 मिमी, 81.6 मिमी, 71.1 मिमी और 68.2 मिमी बारिश दर्ज की। दिल्ली में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक महज छह घंटों में 84 मिमी बारिश हुई जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और आईटीओ, आईपी एस्टेट पुल के पास रिंग रोड, धौला कुआं और रोहतक रोड पर भारी यातायात जाम लग गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें