Advertisement

दिवाली पर बिजली गई तो इन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद…

अधिकारी-कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

Advertisement

उज्जैन। दीपावली पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली सेवा मिले। इसको लेकर विद्युत वितरण कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है। दीपावली पर 23 से 25 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों के अवकाश रद रहेंगे। निगरानी के लिए प्रत्येक जोन कार्यालय पर एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा जोन प्रभारियों के नंबर भी सार्वजनिक किए जा रहे है ताकि बिजली जाने पर तुरंत मदद मिल सके।

विद्युत वितरण कंपनी पूर्व शहर संभाग के कार्यपालन यंत्री सतीश कुमरावत ने बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली पर घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक भवनों पर विद्युत लाइटिंग की जाती है। ऐसे में बिजली सप्लाय की महत्ता बढ़ जाती है। दीपावली को लेकर बीते 15 दिनों से ओवर लोड वाले ट्रांसफार्मरों का लोड दुरूस्त किया गया है। वहीं हर क्षेत्र में मेंटेनेंस दल तैनात किया गया है। इधर पश्चिम शहर संभाग के कार्यपालन यंत्री राजेश हारोड ने बताया कि दीपावली के दिन अगर किसी क्षेत्र में फाल्ट, ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट जैसी समस्या होती है तो उसे दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

रात 12 बजे तक होगी निगरानी

दीपावली के दिन सामान्य दिनों की तरह निर्बाध विद्युत आपूर्ति रहेगी। आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान न आए। इसको लेकर शहरी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेंस कर उसका लोड दुरुस्त कराया गया है। वहीं जोन स्तर पर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर प बजे से रात १२ बजे तक हर जोन पर सुधार दल तैनात रहेगा।

Advertisement

अलर्ट रहने के निर्देश…. कंपनी के अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य ने कंपनी के कार्यपालन यंत्री, टेक्नीशियन टीम को दीपावली के दिन अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। इसके अलावा विभाग ने उपभोक्ताओं से भी फटाखें और अतिशबाजी बिजली के ट्रांसफार्मरों और तारों से दूर जलाने की अपील की है।

बिजली लाइनों से आतिशबाजी दूर करने की अपील

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं, आम लोगों से दीपोत्सव के दौरान बिजली लाइनों, बिजली उपकरणों, संसाधनों से आतिशबाजी दूर करने की अपील की है। कंपनी ने कहा कि बिजली तार, केबल, ट्रांसफार्मर आदि के पास या लाइनों के नीचे पटाखे चलाने से हादसा हो सकता है, केबल पिघल सकती है, तार टूट सकते है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें