दुर्गा सप्‍तशती साधना, व्रत की कथा, पूजा विधि और महत्‍व

By AV NEWS

नवरात्र का आगमन होने ही वाला है इस क्रम में हम यहां कुछ विशिष्ट उपाय वर्णित करने जा रहे हैं जो शप्तशती कि पुस्तक साथ रखकर किये जा सकते हैं। आशा है कि माँ महामाया आप सबको उन्नति और समस्यारहित जिंदगी का वरदान अवश्य प्रदान करेंगी। दुर्गा शप्तशती आज के समय में एक बहुत ही प्रभावी और तीव्र प्रभाव देने वाला चरित्र है इसको यदि समुचित तरीके से प्रयोग किया जाये तो एक व्यक्ति को उसके सभी प्रश्नों और समस्यायों का निवारण इसके श्लोकों में निहित है। इस पुस्तक कि जरुरत हर एक घर में है और साथ ही इसके विधानों कि जानकारी भी प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है।

किस मातृ शक्ति की साधना करने से क्या प्राप्त होता है

शैलपुत्री साधना- भौतिक एवं आध्यात्मिक इच्छा पूर्ति।

ब्रहा्रचारिणी साधना- विजय एवं आरोग्य की प्राप्ति।

चंद्रघण्टा साधना- पाप-ताप व बाधाओं से मुक्ति हेतु।

कूष्माण्डा साधना- आयु, यश, बल व ऐश्वर्य की प्राप्ति।

स्कंद साधना- कुंठा, कलह एवं द्वेष से मुक्ति।

कात्यायनी साधना- धर्म, काम एवं मोक्ष की प्राप्ति तथा भय नाशक।

कालरात्रि साधना- व्यापार/रोजगार/सर्विस संबधी इच्छा पूर्ति।

महागौरी साधना- मनपसंद जीवन साथी व शीघ्र विवाह के लिए।

सिद्धिदात्री साधना- समस्त साधनाओं में सिद्ध व मनोरथ पूर्ति।

दुर्गा सप्तशती से कामनापूर्ति :-

1. लक्ष्मी, ऐश्वर्य, धन संबंधी प्रयोगों के लिए पीले रंग के आसन का प्रयोग करें

2. वशीकरण, उच्चाटन आदि प्रयोगों के लिए काले रंग के आसन का प्रयोग करें

3. बल, शक्ति आदि प्रयोगों के लिए लाल रंग का आसन प्रयोग करें

4. सात्विक साधनाओं, प्रयोगों के लिए कुश के बने आसन का प्रयोग करें

5. वस्त्र- लक्ष्मी संबंधी प्रयोगों में आप पीले वस्त्रों का ही प्रयोग करें

6. यदि पीले वस्त्र न हो तो मात्र धोती पहन लें एवं ऊपर शाल लपेट लें

7. आप चाहे तो धोती को केशर के पानी में भिगोंकर पीला भी रंग सकते हैं

हवन करने से आपको ये लाभ मिलते हैं :-

  • – जायफल से कीर्ति
  • – किशमिश से कार्य की सिद्धि
  • – आंवले से सुख
  • – केले से आभूषण की प्राप्ति होती है।

इस प्रकार फलों से अर्ध्य देकर यथाविधि हवन करें

  • अ. खांड
  • ब. घी
  • स गेंहू
  • ड. शहद
  • य. जौ
  • र. तिल
  • ल. बिल्वपत्र
  • व. नारियल
  • म. किशमिश

झ. कदंब से हवन करें

  • – गेंहूं से होम करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है
  • – खीर से परिवार वृद्धि
  • – चम्पा के पुष्पों से धन और सुख की प्राप्ति होती है
  • – आवंले से कीर्ति
  • – केले से पुत्र प्राप्ति होती है
  • – कमल से राज सम्मान
  • – किशमिश से सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती है
  • – खांड, घी, नारियल, शहद, जौं और तिल इनसे तथा फलों से होम करने से मनवांछित वस्तु की प्राप्ति होती है
Share This Article