दुष्कर्म पीडि़ता की हालत बिगडी, आईसीयू में भर्ती

परिजन बोले… पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई आरोपी को
उज्जैन।किशनपुरा में रहने वाली 12वीं की छात्रा को घर दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि पीडि़ता की हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
किशनपुरा की छात्रा ने परिजनों के साथ 25 अक्टूबर को माधव नगर थाने पहुंचकर क्षेत्र में रहने वाले दिशांत वाडिया नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। छात्रा ने पुलिस को बताया था कि युवक उसे घर दिखाने के बहाने ले गया और दुष्कर्म कर वीडियो भी बना लिया था।
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन वह गिरफतार नहीं हुआ। इधर पीडित छात्रा के परिजनों ने बताया कि बेटी ने खाना पीना तक छोड दिया है और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर रही है।
बेटी की रात में तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। माधव नगर टीआई मनीष लोधा ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।









