Advertisement

देश में कोरोना का कहर…24 घंटे में रिकॉर्ड 1.31 लाख से ज्यादा मरीज मिले

देश में कोरोनावायरस से हर दिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। रोज संक्रमण के मामलों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 1 लाख 26 हजार 276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

गुरुवार को रिकवर होने वालों का आंकड़ा 61 हजार 829 रहा। संक्रमण के चलते मरने वालों की 802 रही। 17 अक्टूबर के बाद ये पहली बार है जब एक दिन के अंदर 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 17 अक्टूबर को 1032 मरीजों ने जान गंवा दी थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review