कॉपी चैकर को चेतावनी : जानकारी शेयर की तो होगा लीगल एक्शन

नई दिल्ली। सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं-12वीं के मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल शिक्षकों को सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाली जानकारी शेयर करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। बोर्ड ने पाया कि कॉपी चेक करने वाले टीचर्स ऑनलाइन अपनी राय और अनुभव पोस्ट कर रहे थे, जिससे छात्रों और परीक्षा से जुड़े लोगों के बीच भ्रम और अफवाहें फैल सकती थीं। 16 मार्च को सर्कुलर जारी कर चेतावनी दी गई।

Advertisement
Advertisement









