द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव

द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

Advertisement
NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति होंगी। वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।
गुरुवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई काउंटिंग में मुर्मू ने विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में ही हरा दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।
Advertisement









