द्वितीय खेल अलंकरण समारोह 22 को

उज्जैन। पं. देवीचंद शर्मा उस्ताद की स्मृति में द्वितीय में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन 22 सितंबर शाम 4 बजे संकुल सभागृह कालिदास अकादमी में किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उज्जैन कारपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन सचिव ऋतु शर्मा ने बताया कि खेलों के प्रति समर्पित पं. शर्मा की खेल स्मृतियों को अक्षुण्य बनाए रखने हेतु इस वर्ष भी विभिन्न खेलों की खेल प्रतिभाओं को तराशने वाले खेल प्रशिक्षकों एवं अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धि प्राप्त करने वाले उज्जैन जिले के खिलाडिय़ों, खेल पत्रकारों को खेल अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। दिवाकर नातू को विशेष रूप से उस्ताद अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।
Advertisement









