Advertisement

‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का ट्रेलर रिलीज

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। अपने नाम की तरह है विक्की कौशल की फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होने वाली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ट्रेलर की शुरुआत विक्की कौशल की एंट्री से होती है, जिसमें वह बताते हैं कि यह कहानी बलरामपुर नाम के एक शहर की है। शहर में लोग उन्हें भजन-कीर्तन करने के लिए जानते हैं। उनका असल नाम वेद व्यास त्रिपाठी है और लोग उन्हें भजन कुमार के नाम से जानते हैं। वह पंडितों के परिवार से हैं और उनके परिवार में हमेशा सी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन कराने का चलन रहा है। शहर भर में लोग उन्हें भजन-कीर्तन का स्टार मानते हैं।

स्टारकास्ट की बात करें तो विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में मानुषी छिल्लर, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, मनोज पहावा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाएंगे। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले एक्टर सारा अली खान के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके में नजर आए थे।

Advertisement

Related Articles